राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही बोर्ड ने राजस्थान जेल प्रहरी परीक्षा के लिए सिलेबस 2025 भी जारी किया है। इस सिलेबस में अभ्यर्थी टॉपिक वाइज विषयों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप भी इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी।

राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती 2025 के तहत कुल 803 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके आवेदन 24 दिसंबर 2024 से शुरू हो रहे हैं, और अभ्यर्थियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको RSMSSB Jail Prahari Syllabus 2025 की पूरी जानकारी देंगे, जिससे आप अपनी तैयारी को सही दिशा में आगे बढ़ा सकें।
RSMSSB Jail Prahari Syllabus 2025 Exam Pattern
राजस्थान जेल प्रहरी परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 400 अंक निर्धारित हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए 4 अंक होंगे। परीक्षा का समय 2 घंटे का होगा। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी है, यानी प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक काटे जाएंगे। इसके अलावा, पेपर में कम से कम 36% अंक लाना अनिवार्य है।
RSMSSB Jail Prahari Exam Pattern:
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
---|---|---|
तार्किक एवं विश्लेषणात्मक योग्यता | 45 | 180 |
सामान्य ज्ञान एवं सम-सामयिक | 25 | 100 |
राजस्थान का इतिहास, कला, भूगोल | 30 | 120 |
कुल | 100 | 400 |
RSMSSB Jail Prahari Syllabus 2025
1. तार्किक एवं विश्लेषणात्मक योग्यता
- कथन एवं मान्यताएं
- कथन एवं तर्क
- कथन एवं निष्कर्ष
- कथन एवं कार्य
- संख्या श्रेणी, अक्षर श्रेणी
- विषम ज्ञात करना
- कोडिंग-डिकोडिंग
- संबंध
- चित्र एवं उनके उपविभाजन से संबंधित समस्याएं
2. सम्पूर्ण सम-सामयिक घटनाएँ
- खेल, राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक, भौगोलिक, सांस्कृतिक, पारिस्थितिकी और तकनीकी क्षेत्र से संबंधित मुद्दे
- राज्य एवं राष्ट्रीय मुद्दे, प्रसिद्ध व्यक्तित्व, राज्य और राष्ट्रीय कार्यक्रम, नीति आदि
3. सामान्य विज्ञान
- भौतिक और रासायनिक परिवर्तन
- धातु, अधातु और प्रमुख यौगिक
- प्रकाश का परावर्तन और नियम
- आनुवंशिकी से संबंधित सामान्य शब्दावली
- मानव शरीर: संरचना, अंग तंत्र
- प्रमुख मानव रोग, कारक और निदान
- अपशिष्ट प्रबंधन
4. आपदा प्रबंधन एवं जलवायु परिवर्तन
- आपदा प्रबंधन: परिचय और वर्गीकरण (प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाएँ)
- आपदा प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन के लिए काम करने वाली राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियाँ
- पर्यावरण पर गानवीय प्रभाव, वनों की कटाई, प्रदूषण, संसाधनों का अतिबोटन, जैव विविधता संरक्षण
5. भारतीय संविधान और राजस्थान राज्य के विशेष संदर्भ में राजनीतिक और प्रशासनिक व्यवस्थाएं
- संविधान का परिचय और आधारभूत लक्षण
- राज्य शासन: राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रीमंडल, विधानसभा और न्यायपालिका
- राज्य का प्रशासनिक ढांचा
6. राजस्थान का इतिहास, कला और संस्कृति
- ऐतिहासिक घटनाएँ, स्वतंत्रता आन्दोलन, एकीकरण, महत्वपूर्ण व्यक्तित्व
- संस्कृति, समाज, वेशभूषा, लोक देवता, लोक साहित्य, त्योहार, कला और वास्तुकला
7. राजस्थान का भूगोल
- राजस्थान का भौतिक स्वरूप और विभाजन
- मृदा, जलवायु, जल संसाधन
- प्रमुख सिंचाई परियोजनाएँ
- जनसंख्या और साक्षरता
8. अर्थशास्त्र
- राजस्थान में ग्रामीण विकास, उद्योग, कृषि, पशुपालन और खनिज क्षेत्र की भूमिका
- राज्य की अर्थव्यवस्था की विशेषताएँ, समस्याएं, आय, बजट की अवधारणा
निष्कर्ष
अब आपको RSMSSB Jail Prahari Syllabus 2025 की पूरी जानकारी मिल चुकी है। यदि आप राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो इस सिलेबस का पालन करके आप अपनी तैयारी को बेहतर दिशा दे सकते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि परीक्षा के लिए समय पर तैयारी शुरू करें और सभी विषयों को ठीक से कवर करें।
अगर आप राजस्थान सरकार की नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो इस वेबसाइट पर आपको समय-समय पर सभी अपडेट्स, सरकारी योजनाओं और ब्रेकिंग न्यूज़ की जानकारी मिलती रहती है। हमारे व्हाट्सअप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।