RRB NTPC 2025 की परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board) की तरफ से RRB NTPC Admit Card 2025 का लिंक अब आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने RRB NTPC 2025 भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपने एग्जाम सिटी की डिटेल्स और एडमिट कार्ड को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
इस लेख में हम आपको RRB NTPC Admit Card 2025 से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियाँ देंगे, जैसे – एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें, परीक्षा की तारीखें, ऑफिशियल लिंक, और कई जरूरी अपडेट्स जो आपको परीक्षा में सफल बनाने में मदद करेंगी।
RRB NTPC Admit Card 2025
रेलवे भर्ती बोर्ड ने 26 मई 2025 को सभी उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी इन्फॉर्मेशन स्लिप जारी की थी, ताकि वे यह जान सकें कि उनकी परीक्षा किस शहर में होगी। इसके बाद अब 1 जून 2025 को एडमिट कार्ड को भी जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों का परीक्षा 5 जून से 24 जून 2025 के बीच आयोजित होनी है, उन्हें यह एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से परीक्षा में ले जाना होगा।
RRB NTPC 2025 परीक्षा का पूरा शेड्यूल
इवेंट्स | तारीख |
---|---|
आवेदन शुरू | 14 सितंबर 2024 |
आवेदन की अंतिम तारीख | 20 अक्टूबर 2024 |
एग्जाम सिटी इन्फो जारी | 26 मई 2025 |
एडमिट कार्ड रिलीज | 1 जून 2025 |
परीक्षा की शुरुआत | 5 जून 2025 |
परीक्षा की अंतिम तिथि | 24 जून 2025 |
RRB NTPC Admit Card 2025: डाउनलोड करने का आसान तरीका
अगर आप अपना RRB NTPC Admit Card 2025 डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:-
- सबसे पहले RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “RRB NTPC Admit Card 2025 Download” के लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि (DOB) दर्ज करनी होगी।
- अब “Login” पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिख जाएगा।
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें ताकि आप परीक्षा केंद्र पर ले जा सकें।
एडमिट कार्ड के साथ क्या ले जाना जरूरी है?
परीक्षा केंद्र पर केवल एडमिट कार्ड से काम नहीं चलेगा। आपको साथ में निम्न दस्तावेज भी ले जाने होंगे:
- एक वैध फोटो आईडी (जैसे Aadhar Card, PAN Card, Voter ID)
- पासपोर्ट साइज फोटो (एडमिट कार्ड के जैसी)
- एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट (रंगीन हो तो बेहतर)
RRB NTPC Admit Card 2025 को लेकर सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल
क्या एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए मोबाइल का इस्तेमाल कर सकते हैं?
हाँ, आप मोबाइल ब्राउज़र से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, लेकिन परीक्षा में ले जाने के लिए प्रिंट आउट आवश्यक है।
अगर रजिस्ट्रेशन नंबर भूल गया तो क्या करें?
आप रजिस्ट्रेशन के समय जो ईमेल या SMS मिला था, उसमें रजिस्ट्रेशन नंबर होता है। उसे चेक करें या वेबसाइट पर “Forgot Registration ID” पर क्लिक करें।
RRB NTPC की परीक्षा कितनी शिफ्ट में होगी?
परीक्षा CBT (Computer Based Test) होगी और इसे कई शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा।
निष्कर्ष
अब जब एग्जाम डेट कंफर्म हो चुकी है और एडमिट कार्ड भी रिलीज कर दिया गया है, तो देर मत करें। अपने RRB NTPC Admit Card 2025 को तुरंत डाउनलोड करें और परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं। एक छोटी सी गलती भी आपके भविष्य को प्रभावित कर सकती है।