New Tata Curvv Dark Edition 2025: दोस्तों देश की जानी-मानी ऑटो कंपनी Tata Motors ने अपनी पॉपुलर SUV Tata Curvv का Dark Edition लॉन्च कर दिया है। यह कार दिखने में जितनी दमदार है, उतनी ही फीचर से भी लैस है। Tata Nexon, Safari और Harrier की तरह इस SUV का डार्क एडिशन भी काफी प्रीमियम और बोल्ड लुक के साथ आता है। इसकी शुरुआती कीमत ₹16.49 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है।
Tata Curvv Dark Edition 2025:
IPL 2025 के ऑफिशियल कार पार्टनर के तौर पर Tata Curvv की Dark Edition ने धमाकेदार एंट्री की है। यह मॉडल पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है।
पेट्रोल इंजन:
- 1.2L टर्बोचार्ज्ड
- 125 bhp पावर, 225 Nm टॉर्क
डीजल इंजन:
- 1.5L टर्बो डीजल
- 118 bhp पावर, 260 Nm टॉर्क
यह SUV 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में आती है।
Tata Curvv Dark Edition Variants & Price List
वेरिएंट | कीमत (₹, एक्स-शोरूम) |
---|---|
Accomplished S पेट्रोल MT | 16.49 लाख |
Accomplished S डीजल MT | 16.69 लाख |
Accomplished +A पेट्रोल MT | 17.90 लाख |
Accomplished S पेट्रोल DCA | 17.99 लाख |
Accomplished +A डीजल MT | 18.02 लाख |
Accomplished S डीजल DCA | 18.19 लाख |
Accomplished +A पेट्रोल DCA | 19.49 लाख |
Accomplished +A डीजल DCA | 19.52 लाख |
Tata Curvv Dark Edition: बोल्ड और ब्लैक का कॉम्बो!
इस बार Tata ने Curvv को एक बोल्ड और स्टाइलिश अवतार में लॉन्च किया है। इसमें आपको मिलते हैं:
- कार्बन ब्लैक एक्सटीरियर पेंट
- 18-इंच ऑल-ब्लैक अलॉय व्हील्स
- फुल-लेंथ एलईडी लाइट बार
- सिल्वर फॉक्स स्किड प्लेट्स
- व्हील आर्च और डोर क्लैडिंग
Tata Curvv का प्रीमियम केबिन: फीचर्स जो लग्जरी कारों को भी मात दे दें!
टाटा ने इस कार के इंटीरियर को भी जबरदस्त तरीके से डिजाइन किया है:-
- ब्लैक लेदरेट अपहोल्स्ट्री
- पैनोरमिक सनरूफ
- जेबीएल के 9 स्पीकर्स
- वायरलेस चार्जिंग
- वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
- एयर प्यूरीफायर
- रिक्लाइनिंग रियर सीट्स
Smart Features: ADAS से लेकर Alexa तक, सबकुछ मिलेगा
Tata Curvv Dark Edition सिर्फ दिखने में ही नहीं, फीचर्स में भी धांसू है, इस कार में 12.3 इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले, Amazon Alexa कनेक्टिविटी, ADAS (Advanced Driver Assistance System), Gesture-Controlled टेलगेट, 6 एयरबैग्स और 360 डिग्री कैमरा जैसे कई सारे बेहतरीन फीचर्स देखने को मिलते हैं।
निष्कर्ष:
अगर आप एक स्टाइलिश, सेफ और फीचर-पैक SUV ढूंढ़ रहे हैं, तो Tata Curvv Dark Edition आपके लिए एक शानदार ऑप्शन है। इसका डार्क अवतार न सिर्फ लुक्स में XUV700 को टक्कर देता है, बल्कि फीचर्स के मामले में भी किसी से कम नहीं।