दिल्ली सरकार द्वारा बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा का सपना अब हकीकत बन चुका है। यदि आप Prayagraj Sangam में पावन स्नान करना चाहते हैं या फिर Char Dham Yatra पर जाने की इच्छा रखते हैं, तो अब बस आपको तैयारी करनी है, बाकी इंतजाम दिल्ली सरकार करेगी। यह सब संभव हुआ है Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana के तहत।
क्या है मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना?
साल 2018 में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाना है। अब तक 87,000 से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा चुके हैं और 90 से ज्यादा तीर्थ यात्राएं सफलतापूर्वक कराई जा चुकी हैं।
योजना के तहत यात्रा के प्रमुख लाभ:
- Free Tirth Yatra: योजना के तहत पूरी यात्रा, रहना, खाना और आने-जाने की व्यवस्था दिल्ली सरकार द्वारा मुफ्त की जाती है।
- 2 लाख का बीमा: हर यात्री को ₹2 लाख का Travel Insurance भी दिया जाता है।
- Attendant की सुविधा: 21 वर्ष से अधिक उम्र का एक व्यक्ति बुजुर्ग यात्री के साथ attendant के रूप में शामिल हो सकता है।
- Medical सुविधा: यात्रा के दौरान मेडिकल टीम और सहायता स्टाफ साथ रहता है।
कौन ले सकता है योजना का लाभ?
- आवेदक की उम्र 60 साल या उससे अधिक होनी चाहिए।
- आवेदक दिल्ली का स्थायी निवासी होना चाहिए और Delhi Voter ID जरूरी है।
- केंद्र या राज्य सरकार की किसी नौकरी में न हो।
- आवेदक ने पहले इस योजना का लाभ न लिया हो।
आवश्यक दस्तावेज़:
- Application Form और Self Declaration
- Medical Certificate (मानसिक और शारीरिक रूप से सक्षम होने का प्रमाण)
- Delhi Voter ID की प्रति
- विधायक/मंत्री/तीर्थ यात्रा समिति के चेयरमैन का सिफारिश पत्र
इसे भी पढे:- Gharkul Yojana 2025: अब मिलेगा 1.5 लाख तक का फ्री अनुदान, जानिए पात्रता और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया @pmayg.nic.in
Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana Online Registration कैसे करें?
- इस योजना में आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://edistrict.delhigovt.nic.in पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट पर Citizen Corner में जाकर New User पर क्लिक करें।
- इसके बाद Aadhar Number डालें और मोबाइल OTP से रजिस्टर करें।
- अब लॉगिन कर Apply Online चुनें।
- Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana विकल्प पर क्लिक करें और फॉर्म भरें।
- इसके बाद डॉक्यूमेंट अपलोड करें और Submit करें।
किन-किन तीर्थ स्थलों की यात्रा होती है?
योजना के अंतर्गत देशभर के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों की यात्रा कराई जाती है, जैसे:
- Ayodhya, Prayagraj, Vaishno Devi
- Ajmer Sharif, Amritsar, Haridwar, Rishikesh
- Rameshwaram, Somnath, Tirupati Balaji
- Jagannath Puri, Dwarkadhish, Mahakal Ujjain
तीर्थ यात्रा के प्रमुख रूट:
क्रम | रूट विवरण |
---|---|
1 | Delhi – Mathura – Vrindavan – Agra – Fatehpur Sikri – Delhi |
2 | Delhi – Haridwar – Rishikesh – Neelkanth – Delhi |
3 | Delhi – Ajmer – Pushkar – Delhi |
4 | Delhi – Amritsar – Wagah Border – Anandpur Sahib – Delhi |
5 | Delhi – Vaishno Devi – Jammu – Delhi |
6 | Delhi – Ayodhya – Delhi |
7 | Delhi – Shirdi – Shani Shingnapur – Delhi |
निष्कर्ष:
दिल्ली सरकार की Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana 2025 बुजुर्गों के लिए एक अनोखी और अद्वितीय पहल है, जो उन्हें जीवन की इस अवस्था में आत्मिक शांति और धार्मिक यात्रा का अनुभव मुफ्त में करवाती है। अगर आप या आपके घर के बुजुर्ग इस योजना के पात्र हैं, तो तुरंत https://edistrict.delhigovt.nic.in पर जाकर आवेदन करें और जीवन की सबसे सुंदर यात्रा का हिस्सा बनें।