राजस्थान सरकार ने खाद्य सुरक्षा योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राशन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा पोर्टल को 26 जनवरी 2025 से शुरू करने की घोषणा की है। यह पोर्टल राशन कार्ड में नए नाम जोड़ने की प्रक्रिया के लिए उपयोगी होगा। साथ ही, राशन कार्ड ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 निर्धारित की गई है।
यह योजना मुख्य रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सस्ती दरों पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने और कोई भी परिवार भूखा न सोए यह सुनिश्चित करने के लिए बनाई गई है।
राजस्थान खाद्य सुरक्षा योजना क्या है?
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA), 2013 के तहत राजस्थान सरकार ने गरीब परिवारों को सस्ती दरों पर गेहूं, चावल और अन्य खाद्यान्न प्रदान करने की यह योजना लागू की है। इसके तहत, हर व्यक्ति को प्रति माह 5 किलो खाद्यान्न सस्ती दर पर उपलब्ध कराया जाता है।
इस योजना का उद्देश्य कमजोर आय वर्ग के परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करना और उनकी खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
खाद्य सुरक्षा योजना के लिए पात्रता
इस योजना का लाभ केवल उन परिवारों को दिया जाता है जो निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं:
- राजस्थान का मूल निवासी: आवेदक राजस्थान राज्य का निवासी होना चाहिए।
- आयकरदाता न हो: परिवार में कोई भी सदस्य आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
- नरेगा मजदूर: नरेगा योजना में 100 दिन काम करने वाले मजदूर पात्र हैं।
- वृद्ध पेंशनधारी: वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने वाले व्यक्ति भी पात्र हैं।
- गरीब और कमजोर परिवार: जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है।
- पंजीकृत श्रमिक: पंजीकृत श्रमिक और सीमांत किसान पात्र हैं।
Khadya Suraksha Yojana 2025 Apply Online
यदि आप ही राजस्थान सरकार द्वारा संचालित खाद्य सुरक्षा योजना का तहत अपना नाम जुड़वाना चाहते हैं, तो नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके आप बड़ी आसानी से खाद्य सुरक्षा योजना में अपना नाम जुड़वा सकते हैं।
- सबसे पहले आवेदन करने के लिए खाद्य सुरक्षा योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- उसके बाद आपके सामने राजस्थान खाद्य सुरक्षा वेबसाइट का होम पेज दिखाई देगा।
- अब आपको होम पेज पर आवेदन करने के लिए एक रजिस्टर्ड का ऑप्शन दिखाई देगा आप उसे पर क्लिक कर देना है।
- जैसी आप रजिस्टर्ड के बटन पर क्लिक करोगे आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा।
- उसके बाद आपके सामने अपील पत्र डाउनलोड करने का एक विकल्प दिखाई देगा, आपको उस पर क्लिक करके डाउनलोड कर लेना है।
- उसके बाद आपको अपील पत्र के साथ आवेदन फार्म भी डाउनलोड कर लेना है।
- आवेदन फार्म में पूछी गई संपूर्ण जानकारी जैसे आपका नाम, माता का नाम, पिता का नाम, स्थाई निवास, आधार नंबर, जन आधार कार्ड संख्या, ग्राम पंचायत, जिला, परिवार के सदस्यों की जानकारी आदि दर्ज कर देनी है।
- उसके बाद आपको आवेदन फॉर्म भरने के बाद आपको शपथ पत्र में दी गई जानकारी को भी भर देना है।
- उसके बाद अपने सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों की एक-एक प्रतिलिपि आवेदन फार्म के साथ अटैच कर दे।
- अब आपको इस आवेदन फार्म को अपने नजदीकी ई मित्र की दुकान पर ले जाना है
- उसके बाद ई मित्र वाला फार्म सबमिट कर देगा।
- विभाग में कार्य कर रहे अधिकारियों द्वारा आपके आवेदन फार्म की जांच की जाएगी उसके बाद यदि आप इस योजना के लिए पात्र है, तो आपको खाद्य सुरक्षा योजन में जोड़ दिया जाएगा।
ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया:
- नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाएं।
- खाद्य सुरक्षा योजना का फॉर्म भरें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज़ फॉर्म के साथ जमा करें।
- प्रक्रिया पूरी होने पर अधिकारी आवेदन को सत्यापित करेंगे।
नोट: खाद्य सुरक्षा की जायदा जानकारी के लिए क्लिक करें
खाद्य सुरक्षा योजना के अपात्र परिवार
कुछ विशेष परिस्थितियों में परिवार को इस योजना के लिए अपात्र माना जाता है:
- आयकरदाता: परिवार में कोई भी आयकरदाता हो।
- सरकारी कर्मचारी: सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्ति।
- चार पहिया वाहन: परिवार के पास चार पहिया वाहन हो।
- पेंशनधारी: जिनकी पेंशन 1 लाख रुपये से अधिक हो।
- बड़ी संपत्ति: 200 वर्ग फीट से अधिक के पक्के मकान वाले।
- भूमि स्वामी: जिनके पास निर्धारित सीमा से अधिक कृषि भूमि हो।
खाद्य सुरक्षा योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
योजना का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- आधार कार्ड (परिवार के सभी सदस्यों का)।
- राशन कार्ड (राजस्थान सरकार द्वारा जारी)।
- वोटर आईडी कार्ड।
- आय प्रमाण पत्र।
- नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो।
- निवास प्रमाण पत्र।
- खाद्य सुरक्षा आवेदन फॉर्म।
- श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
खाद्य सुरक्षा योजना का स्टेटस कैसे चेक करें?
खाद्य सुरक्षा योजना में आपका नाम जुड़ा है या नहीं, यह चेक करने के लिए:
- ई-मित्र पोर्टल पर लॉगिन करें।
- अपने टोकन नंबर से आवेदन की स्थिति देखें।
- स्वीकृति के बाद आपका नाम राशन कार्ड में जुड़ जाएगा।
FAQ: खाद्य सुरक्षा योजना से जुड़े सवाल
- खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ कौन ले सकता है?
- गरीब, कमजोर आय वर्ग, पेंशनधारी, विधवा और विकलांग व्यक्ति।
- खाद्य सुरक्षा योजना में आवेदन कैसे करें?
- ई-मित्र पोर्टल पर फॉर्म भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें।
- खाद्य सुरक्षा पोर्टल कब शुरू होगा?
- पोर्टल 26 जनवरी 2025 से शुरू होगा।
- राशन कार्ड की ई-केवाईसी की अंतिम तिथि क्या है?
- 31 जनवरी 2025।
निष्कर्ष
खाद्य सुरक्षा योजना 2025 गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सस्ती दर पर राशन उपलब्ध कराने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। राजस्थान सरकार ने इस योजना को पारदर्शी और सरल बनाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा प्रदान की है।
अगर आप योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो सुनिश्चित करें कि आप सभी दस्तावेज़ तैयार रखें और समय पर आवेदन करें।