भारत सरकार ने 2025 में ग्रामीण गरीबों को सशक्त बनाने के लिए Gharkul Yojana 2025 (प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण – PMAY-G) को और भी लाभदायक बना दिया है। अब इस योजना के तहत घर बनाने के लिए ₹1,50,000 तक की आर्थिक मदद सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजी जाएगी। अगर आपके पास खुद का पक्का घर नहीं है, तो यह योजना आपके लिए सुनहरा मौका है।
Gharkul Yojana 2025 की मुख्य बातें
योजना का नाम | घरकुल योजना 2025 |
---|---|
संचालनकर्ता | भारत सरकार |
लाभार्थी | ग्रामीण क्षेत्र के गरीब नागरिक |
लाभ | ₹1.5 लाख की आर्थिक सहायता |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन और ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | pmayg.nic.in |
घरकुल योजना क्या है?
Gharkul Yojana 2025, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू की गई PMAY-G योजना का हिस्सा है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले ऐसे लोगों को पक्का घर उपलब्ध कराना है जिनके पास खुद की छत नहीं है। पहले जहां ₹1.30 लाख की सहायता मिलती थी, अब इसे बढ़ाकर ₹1.50 लाख कर दिया गया है।
घरकुल योजना 2025 के लिए पात्रता
यदि आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको ये योग्यताएं पूरी करनी होंगी:
- आवेदक भारत का नागरिक हो।
- आवेदन करने वाले का पक्का घर न हो।
- आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक हो।
- आवेदक की वार्षिक आय ₹3 लाख से ₹6 लाख के बीच हो।
- आवेदक का बीपीएल सूची या राशन कार्ड में नाम होना चाहिए।
- आवेदन करने वाले का मतदाता सूची में नाम होना आवश्यक है।
- आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे वैध पहचान पत्र हों।
यह भी पढे:- Bima Sakhi Yojana 2025: महिलाओं को मिलेगा घर बैठे रोजगार, जानिए आवेदन प्रक्रिया और लाभ
जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- बैंक खाता विवरण
- निवास प्रमाणपत्र
- जाति प्रमाणपत्र
- आय प्रमाणपत्र
- जॉब कार्ड नंबर
- स्वच्छ भारत मिशन पंजीकरण क्रमांक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
घरकुल योजना 2025 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
घरकुल योजना 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:-
- सबसे पहले आधिकारिक https://pmayg.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर “AwaasSoft” मेन्यू से “Data Entry” विकल्प चुनें।
- अब “DATA ENTRY For AWAAS” पर क्लिक करें।
- अब अपना राज्य और जिला चुनकर “Continue” पर क्लिक करें।
- इसके बाद यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा भरकर लॉगिन करें।
- अब Beneficiary Registration Form में व्यक्तिगत जानकारी भरें।
- फिर बैंक अकाउंट और जॉब कार्ड की जानकारी दें।
- इसके बाद संबंधित ब्लॉक द्वारा जानकारी भरी जाएगी।
- सफलतापूर्वक आवेदन के बाद आपको Sanction Order SMS के जरिए प्राप्त होगा।
निष्कर्ष
घरकुल योजना 2025 गरीबों के लिए मोदी सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। अगर आप खुद का घर बनाना चाहते हैं और पात्रता पूरी करते हैं, तो आज ही pmayg.nic.in पर जाकर आवेदन करें। यह योजना 2025 तक लाखों लोगों का सपना साकार करने जा रही है।