मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि राजस्थान चौथी किस्त कब मिलेगी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

राजस्थान सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक सहारा देने के लिए चलाई जा रही मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Mukhyamantri Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत अब तक तीन किस्तें जारी की जा चुकी हैं। अब राज्य के लाखों किसानों को इस स्कीम की चौथी किस्त का बेसब्री से इंतजार है। आइए जानते हैं कि कब तक किसानों को ₹1000 की अगली किश्त मिल सकती है और इसका लाभ कौन उठा सकता है।


अब तक कितनी किस्तें मिल चुकी हैं?

राजस्थान सरकार द्वारा इस योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना ₹2000 की राशि दी जाती थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर ₹3000 कर दिया गया है। इस राशि को तीन से चार किस्तों में ट्रांसफर किया जाता है।

  • पहली किस्त: ₹1000 – 30 जून 2024 को
  • दूसरी और तीसरी किस्त: ₹500-₹500 – 13 दिसंबर 2024 को एक साथ
  • चौथी किस्त: अब तक नहीं आई है, लेकिन जल्द आने की संभावना है।

मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि 4th Kist 2025 को लेकर किसानों में काफी उत्सुकता है। सरकार ने अभी तक चौथी किस्त की आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि यह अप्रैल के अंत या मई 2025 की शुरुआत में जारी की जा सकती है।


किन किसानों को मिलेगा लाभ?

इस योजना का लाभ वही किसान ले सकते हैं जो केंद्र सरकार की PM Kisan Samman Nidhi Yojana में पहले से रजिस्टर्ड हैं। यानी इस योजना के लिए पात्रता की पहली शर्त यही है कि किसान PM-Kisan beneficiary होना चाहिए।

  • किसान का नाम पीएम किसान सूची में होना चाहिए।
  • किसान का बैंक खाता आधार से लिंक होना जरूरी है।
  • बैंक अकाउंट NPCI मैपिंग के साथ होना चाहिए।

कैसे चेक करें अपनी किस्त का स्टेटस?

अगर आप जानना चाहते हैं कि Mukhyamantri Kisan Nidhi Yojana Rajasthan Status Check कैसे करें, तो इसके लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. PM Kisan की वेबसाइट पर जाएं – https://pmkisan.gov.in
  2. Beneficiary Status’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. अपना आधार नंबर या मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालें।
  4. कैप्चा भरकर ‘Get Data’ पर क्लिक करें।
  5. आपकी सभी किस्तों की जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी।

योजना से जुड़ी जरूरी बातें:

  • यह योजना राज्य सरकार द्वारा राजस्थान के किसानों को अतिरिक्त सहायता देने के लिए चलाई गई है।
  • केंद्र सरकार की योजना के अंतर्गत जो ₹6000 मिलते हैं, उसके अलावा यह राशि दी जाती है।
  • कुल ₹3000 की सहायता हर साल किसानों को अलग से दी जाती है।

कब तक आएगी चौथी किस्त?

राजस्थान Kisan Nidhi 4th Installment 2025 Date को लेकर अब तक सरकार ने कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है। लेकिन किसानों और कृषि विभाग से जुड़े सूत्रों के अनुसार, यह किस्त 1 मई 2025 के बाद कभी भी ट्रांसफर की जा सकती है। इससे पहले सभी जरूरी वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।


निष्कर्ष:

राजस्थान के किसानों के लिए मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एक बड़ी राहत साबित हो रही है। अगर आप इस योजना के तहत लाभार्थी हैं, तो अपनी जानकारी समय-समय पर अपडेट करते रहें और PM Kisan की वेबसाइट से स्टेटस जरूर चेक करें। Kisan Samman Nidhi Yojana Update 2025, Kisan 4th Installment News, राजस्थान किसान सम्मान निधि कब आएगी जैसे सवालों के जवाब के लिए जुड़े रहें।

Leave a Comment