Bihar Vacancy 2025: अगर आप बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बिहार सरकार ने कुल 4799 पदों पर भर्ती का बड़ा ऐलान किया है। ये भर्तियां राज्य के शिक्षा, नगर विकास, ग्रामीण विकास, समाज कल्याण और सामान्य प्रशासन विभागों में की जाएंगी।
सबसे ज्यादा भर्ती शिक्षा विभाग में – 2361 पद
बिहार सरकार की इस मेगा भर्ती में सबसे ज्यादा पद शिक्षा विभाग में निकाले गए हैं। यहां सहायक शिक्षा पदाधिकारी के 935 पद और शिक्षा विकास पदाधिकारी के 568 पद, यानी कुल 1503 पदों पर बहाली होगी। इसके अलावा बिहार शिक्षा परियोजना परिषद में भी 818 नए पदों को मंजूरी दी गई है।
बड़ी बात यह है कि राज्य के शैक्षणिक ढांचे को मजबूत करने के लिए हर 10 पंचायतों पर एक निरीक्षण पदाधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। इसके साथ ही सरकारी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों की भूमि की निगरानी के लिए 40 भू-संपदा अधिकारियों की भी भर्ती की जाएगी।
यह भी पढे:- खाद्य सुरक्षा के राशन कार्ड में नाम जुड़ना शुरू | नाम जोड़ने के लिए जरूरी दस्तावेज़
नगर विकास एवं आवास विभाग में भी बंपर वैकेंसी – 1350 पद
शहरी विकास को गति देने के लिए 7 प्रमुख आयोजन क्षेत्र प्राधिकरणों जैसे बोधगया, गया, राजगीर, आरा, मुजफ्फरपुर, सहरसा और बिहारशरीफ में कुल 1350 पद सृजित किए गए हैं। ये पद नगर नियोजन और आवास से जुड़े कार्यों में नियुक्त होंगे।
ग्रामीण विकास विभाग में भी खुला नौकरी का पिटारा – 653 पद
बिहार राज्य जीविका मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को मजबूती देने के लिए राज्य, जिला और प्रखंड स्तर पर कुल 653 पदों पर भर्ती होगी। इसमें 534 पद अकेले प्रखंड स्तर के लिए निर्धारित किए गए हैं।
महिला एवं बाल विकास में 390 पद, जानिए कौन-कौन से हैं
समाज कल्याण विभाग के महिला एवं बाल विकास निगम के तहत मुख्यालय, जिला और अनुमंडल स्तर पर कुल 390 पदों का सृजन किया गया है। यह भर्ती महिलाओं और बच्चों के कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को मजबूती देगी।
अन्य विभागों में भी होगी भर्ती:
- सामान्य प्रशासन विभाग – 15 पद
- पीएचईडी – 28 पद
- राज्यपाल सचिवालय – 2 पद (ड्राइवर के लिए)
इन विभागों में निकली है भर्ती:
- शिक्षा विभाग – 2361 पद
- नगर विकास एवं आवास विभाग – 1350 पद
- ग्रामीण विकास विभाग – 653 पद
- समाज कल्याण एवं बाल विकास विभाग – 390 पद
- सामान्य प्रशासन व अन्य विभाग – 45+ पद
ऐसे करें आवेदन:
इस भर्ती से जुड़ी आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, अंतिम तिथि और चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा।